उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बड़ा हादसा, निजी हेलिकॉप्टर क्रैश, पांच लोगों की हुई मौत

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बड़ा हादसा, निजी हेलिकॉप्टर क्रैश, पांच लोगों की हुई मौत

Share
Link copied

उत्तरकाशी जिले के गंगनानी के पास आज सुबह एक निजी हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार हेलिकॉप्टर सहस्त्रधारा से खरसाली की ओर जा रहा था और इसमें 5 से 6 यात्री सवार थे।

घटना के बाद स्थानीय निवासियों और पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता प्रदान करने और दुर्घटना की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow