मुरैना कलेक्ट्रेट में दो महिलाओं का हाई वोल्टेज ड्रामा, नागिन डांस और ‘मां काली’ की एक्टिंग से मचा हड़कंप, देखें वीडियो…

मध्य प्रदेश के मुरैना कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब दो महिलाओं ने मुख्य प्रवेश द्वार पर जमकर हंगामा किया। दोनों के अजीबोगरीब व्यवहार को देखकर मौके पर मौजूद अधिकारी, कर्मचारी और आम लोग हैरान रह गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक महिला कभी भजन गाने लगी तो कुछ ही देर बाद नागिन की तरह जमीन पर लोटते हुए डांस करने लगी। वहीं दूसरी महिला खुद पर मां काली का अवतार आने का दावा करते हुए जोर-जोर से चिल्लाने और अलग-अलग तरह की हरकतें करने लगी। दोनों महिलाओं के इस हाई वोल्टेज ड्रामे से कलेक्ट्रेट परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे काफी देर तक शांत नहीं हुईं। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस उन्हें वहां से हटाने और माहौल सामान्य करने में सफल रही।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों महिलाएं किस शिकायत या समस्या को लेकर जनसुनवाई में पहुंची थीं। प्रशासन की ओर से भी इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

















