VideoCapture 20201230 140206

हाइवा ने युवक को कुचला, मुआवजे की मांग को लेकर 15 घण्टे से ट्रांसपोटिंग ठप्प.

लातेहार, मो०अरबाज.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लातेहार : मंगलवार देर रात लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित अमरवाडीह पिकेट के पास अज्ञात हाइवा ने एक युवक को कुचल दिया। जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार फिरागी गंझू पिता स्वर्गीय रामा गंझु 40 वर्ष गोलीटांड स्थित राकेश एंड कंपनी में गार्ड की नौकरी करने जा रहा था। इसी दौरान हाइवा ने कुचल दिया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद नौकरी मुआवजा की मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने ट्रांसपोटिंग कम्पनी का हाइवा रोक दिया, जिससे दो किलोमीटर तक जाम लग गया है।

वही सीसीएल द्वारा संचालित मगध कोलियरी का कामकाज ठप हो गया है।मृतक अपने पीछे पत्नी 4 लड़की और दो बेटा छोड़ गया। बता दे कि इन दिनों 18 वर्ष से कम उम्र के लड़के हाइवा चला रहे है। जिससे इस क्षेत्र में दुर्घटना बढ़ गयी है ग्रामीणों ने इसकी जांच की मांग की है। वही इस दौरान बुधवार सुबह तक करीब 15घण्टे से जाम लगा हुआ है ।अभी तक कोई भी सीसीएल का पदाधिकारी या ट्रांसपोटिंग कम्पनी ग्रामीणों से वार्ता करने नही पहुंची है ।जिससे ग्रामीण आक्रोशित है।

Share via
Share via