रांची में हॉकी का जुनून लौटेगा: हॉकी इंडिया लीग 28 दिसंबर से शुरू

रांची में हॉकी का जुनून लौटेगा: हॉकी इंडिया लीग 28 दिसंबर से शुरू

Share
Link copied

रांची : हॉकी प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! आईपीएल की तर्ज पर आयोजित होने वाली हॉकी इंडिया लीग (HIL) इस बार फिर से धमाल मचाने को तैयार है। लीग का आगाज 28 दिसंबर 2025 से होगा और यह 26 जनवरी 2026 तक चलेगा। इस बार लीग तीन शहरों चेन्नई, रांची और भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी।

खास बात यह है कि पुरुष और महिला दोनों वर्गों की अलग-अलग लीग होंगी। महिला हॉकी इंडिया लीग के सभी मैच रांची में खेले जाएंगे। महिला हॉकी इंडिया लीग 28 दिसंबर 2025 से 10 जनवरी 2026 तक चलेगा। वहीं पुरुष हॉकी इंडिया लीग 3 से 9 जनवरी चेन्नई में 11 से 16 जनवरी रांची में और 17 से 26 जनवरी भुवनेश्वर (कलिंग स्टेडियम) में खेला जाएगा।

इस बार हॉकी इंडिया लीग में कुल 8 मजबूत टीमें मैदान पर उतरेंगी जिनमें रांची रॉयल्स, तमिलनाडु ड्रैगन्स, हैदराबाद तूफान, JSW सूरमा हॉकी क्लब, श्राची रारह बंगाल टाइगर्स (डिफेंडिंग चैंपियंस), वेदांता कलिंग लांसर्स, SG पाइपर्स और HIL गवर्निंग काउंसिल (विशेष टीम) की टीम शामिल हैं।

रांची एक बार फिर हॉकी का गढ़ बनेगा, खासकर महिला लीग के सभी मैच यहीं होने से स्थानीय प्रशंसकों में उत्साह चरम पर है। हॉकी इंडिया के इस कदम से भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की उम्मीद है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow