20250902 213306

हॉकी सिमडेगा की प्रतिमा तिर्की को FIH अध्यक्ष ने किया सम्मानित

शंभू कुमार सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) के अध्यक्ष मो. तय्यब इकराम ने हॉकी सिमडेगा की राष्ट्रीय स्तर की तकनीकी अधिकारी प्रतिमा तिर्की को सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह बिहार के राजगीर में आयोजित पुरुष हॉकी एशिया कप के स्टेडियम में हुआ, जहां प्रतिमा को हॉकी स्टिक भेंटकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

FIH और एशिया हॉकी महासंघ (AHF) ने हॉकी इंडिया के सहयोग से राजगीर में तीन दिवसीय FIH-AHF लेवल 2 तकनीकी अधिकारी पाठ्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हॉकी के नियमों और विनियमों में विशेषज्ञता बढ़ाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस पाठ्यक्रम में हॉकी सिमडेगा की प्रतिमा तिर्की ने हिस्सा लिया। प्रतिमा पहले ही FIH लेवल 1 तकनीकी अधिकारी की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुकी हैं और हॉकी इंडिया की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी सेवाएं दे रही हैं।

हॉकी सिमडेगा न केवल खिलाड़ियों को खेल में प्रोत्साहित करता है, बल्कि उन खिलाड़ियों को भी तकनीकी अधिकारी और अंपायर के रूप में प्रशिक्षित करता है, जिनका प्रदर्शन खेल में अपेक्षाकृत कमजोर हो जाता है। इससे उन्हें तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने का अवसर मिलता है और आर्थिक सहायता भी प्राप्त होती है। पिछले पांच वर्षों में हॉकी सिमडेगा के छह सदस्यों ने हॉकी इंडिया की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अंपायर और तकनीकी अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं।

हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने प्रतिमा तिर्की को बधाई देते हुए कहा, “प्रतिमा बहुत मेहनती और अपने कार्य के प्रति संवेदनशील हैं। वह राष्ट्रीय स्तर पर तकनीकी अधिकारी के रूप में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। मुझे विश्वास है कि वह जल्द ही अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी अपनी सेवाएं देगी।”

प्रतिमा तिर्की की इस उपलब्धि पर हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारियों, जिनमें पंखरासियूस टोप्पो, सुनील तिर्की, कमलेश्वर मांझी, बसंत बा, एलसन कीड़ों, वेद प्रकाश, करिश्मा परवार, कुनुल भेंगरा, राहुल मिंज, सुजीत एक्का, रोहित बेसरा, फ्लेबियूस तिर्की, कोच तारिणी कुमारी और प्रतिमा को उनके गांव कोरोमिया से सिमडेगा लाने वाले विजय तिर्की सहित सभी ने बधाई दी।

Share via
Share via