सिकिदिरी में करम पर्व की पूर्व संध्या पर उत्साहपूर्ण समारोह, सुदेश महतो हुए शामिल

सिकिदिरी में करम पर्व की पूर्व संध्या पर उत्साहपूर्ण समारोह, सुदेश महतो हुए शामिल

Share
Link copied

रांची : सिकिदिरी बैंक मैदान में करम पर्व की पूर्व संध्या पर आयोजित समारोह में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष व झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों सहित पूरे झारखंडवासियों को करम पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

सुदेश महतो ने अपने संबोधन में कहा, “करम पर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान और भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व समाज में सुख, शांति और समृद्धि का संदेश देता है, साथ ही समाज को जोड़ने और समरसता लाने का एक सशक्त माध्यम है।”

कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। करम अखड़ा में पारंपरिक नृत्य और गीतों की प्रस्तुति ने समारोह में चार चाँद लगा दिए। उपस्थित लोग उत्सव के रंग में डूबकर इस पर्व का आनंद उठाते दिखे।

समारोह में रांची जिला अध्यक्ष संजय महतो, केंद्रीय महासचिव संजय मेहता, जिला परिषद सदस्य सरिता देवी, रीना केरकेट्टा, राजेंद्र शाही मुंडा, सोमदेव, ज्योत्स्ना केरकेट्टा, रूपा, बबिता, राजू नायक, अभिषेक, रोहन सहित आजसू पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow