डीएसपी के पद पर प्रोन्नत अधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित

डीएसपी के पद पर प्रोन्नत अधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित

Share
Link copied

रांची : एसएसपी कार्यालय में डीएसपी।के पद पर प्रोन्नत हुए अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जोनल आईजी मनोज कौशिक और रांची एसएसपी चंदन सिन्हा ने प्रोन्नत अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से बैच लगाकर उनकी उपलब्धि की सराहना की।

समारोह में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी गईं और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा की गई। जोनल आईजी मनोज कौशिक ने कहा कि यह प्रोन्नति कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम है, और उम्मीद जताई कि ये अधिकारी नई भूमिका में भी अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। एसएसपी चंदन सिन्हा ने भी अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे समाज की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

यह समारोह पुलिस विभाग में उत्साह और प्रेरणा का माहौल लेकर आया, जिसमें प्रोन्नत अधिकारियों ने अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाने का संकल्प लिया।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow