पति पत्नी साथ गए खेत मे लेकिन घर लौटी सिर्फ पत्नी जानिए अपने प्रेमी के साथ मिलकर क्या खेल रचाया पत्नी ने सभी रह गए सन्न ….
पति पत्नी साथ गए खेत मे लेकिन घर लौटी सिर्फ पत्नी जानिए अपने प्रेमी के साथ मिलकर क्या खेल रचाया पत्नी ने सभी रह गए सन्न ….
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जमशेदपुर, 01 सितंबर : झारखंड के जमशेदपुर में एमजीएम थाना क्षेत्र के बाघानंद गांव में शनिवार को 37 वर्षीय परशुराम टुडू अपनी पत्नी सुमन टुडू के साथ खेत गए थे, लेकिन लौटते समय केवल पत्नी ही घर पहुंची. परिवार वालों के पूछने पर सुमन ने पहले कहा कि दोनों घर लौट आए हैं, लेकिन जब परशुराम नहीं मिले तो खोजबीन शुरू की गई. बाद में खेत से परशुराम का शव बरामद हुआ ।
यह दिल दहलाने वाली घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पत्नी सुमन टुडू पर अपने प्रेमी हेनंडल जूरी के साथ मिलकर हत्या अपने पति का हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने सुमन टुडू को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि हेनंडल जूरी फरार है और उसकी तलाश जारी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, परशुराम टुडू अपनी पत्नी सुमन के साथ शनिवार को खेत पर गया था, लेकिन घर केवल सुमन ही लौटी। परिवार वालों के पूछने पर सुमन ने पहले दावा किया कि दोनों एक साथ घर लौटे हैं। जब परशुराम का पता नहीं चला, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। बाद में खेत से परशुराम का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। परिवार ने आरोप लगाया कि सुमन ने अपने प्रेमी हेनंडल जूरी, जो गालूडीह का निवासी है, के साथ मिलकर कटारी और डंडे से परशुराम की हत्या की।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुमन टुडू को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक जांच में हत्या में कटारी और डंडे के उपयोग की पुष्टि हुई है। परशुराम के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि हेनंडल जूरी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गुस्सा और डर का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले का पूरा खुलासा किया जाएगा। यह घटना व्यक्तिगत रंजिश या प्रेम प्रसंग से जुड़ी हो सकती है, जिसके पीछे के सटीक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

















