झारखंड में बीजेपी के ज्यादा नेता झारखंड मुक्ति मोर्चा के कोख से निकला है__हेमंत सोरेन.

Share
Link copied

बोकारो: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बेरमो विधानसभा उपचुनाव में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2019 में जिस तरीके से ये चुनाव हारे जिन्हें जनता ने बुरी तरह के से हराया और इस उपचुनाव में भी हारेंगे इसके बाद अब इन्हें बोरिया बिस्तर बंधवाकर गुजरात भेजने का काम बाकी है । उन्होंने कहा कि इनके आधा से ज्यादा नेता झारखंड मुक्ति मोर्चा के कोख से निकला है ।ऐसे नेता को सलाह है कि अगर वो घर वापसी करना चाह रहे है तो कर सकते है क्योंकि झारखंड में अब भाजपा का सफाया होना तय है। अब दूसरे घर की तलाश वैसे नेता कर ले। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से झारखंड में सफाया हो रहा है अब बिहार में भी उनका सफाया तय होना माना जा रहा है और क्योंकि एनडीए के नाव में बिहार में इतना बड़ा छेद हो गया है की गंगा में डूबना अब तय है।

उन्होंने जेपीएससी के जिक्र करते हुए कहा किसी सरकार ने जेपीएससी का रिजल्ट नहीं निकाला था लेकिन हमारी सरकार आते ही जेपीएससी का रिजल्ट तुरंत निकल गया।
13 जिलों में बहाली को लेकर उन्होंने कहा कि शिक्षकों की बहाली जो रघुवर सरकार ने कर दी थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था लेकिन अब हमारी सरकार है जो सुप्रीम कोर्ट जा रही है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज बोकारो के दुग्दा फुटबॉल ग्राउंड में कांग्रेस और महागठबंधन प्रत्याशी जय मंगल सिंह के पक्ष में सभा करने पहुंचे थे।

वे दुमका से चॉपर के माध्यम से सीधे सभा स्थल में पहुंचे और
इस दौरान कांग्रेस के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, कांग्रेस विधायक अंबिका के साथ कई नेता और बेरमो विधानसभा के प्रत्याशी जय मंगल सिंह भी मंच पर मौजूद थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow