एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या,16 वें दिन गड्ढे से शव बरामद,तीन गिरफ्तार

खूंटी के सोयको थाना क्षेत्र के कुदा गांव से अपहृत बिरसा मुंडा, उसकी पत्नी व बेटी का शव पुलिस ने 16वें दिन राबा नदी झरने के किनारे से बरामद किया है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल सोमा मुंडा, रघु मुंडा एवं विश्राम मुंडा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार सभी अभियुक्त सोयको थाना क्षेत्र के कुदा ग्राम के निवासी हैं। यह जानकारी एसडीपीओ आशीष कुमार महली ने बुधवार शाम दी।

उन्होंने बताया कि 12 अक्टूबर को अपहरण के बाद ही बिरसा मुंडा, सुकरू पूर्ति एवं सोमवारी पूर्ति की हत्या डायन के आरोप में कर राबा नदी के झरने में एक गड्ढे में छिपा दिया गया था। हत्याकांड में शामिल लोगों ने तीनों का सिर धड़ से अलग कर दिया था

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow