IMG 20210106 WA0076

ठंड के मौसम में गरीब, असहाय एवं जरूरतमंदों को कंबल देने के नाम पर करोड़ों रुपए का घोटाला किया जा रहा है : मेयर.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राँची : ठंड के मौसम में गरीब, असहाय एवं जरूरतमंदों को कंबल देने के नाम पर करोड़ों रुपए का घोटाला किया जा रहा है। विभागीय स्तर पर कंबल के वजन को प्रमुखता देते हुए विभागीय अधिकारियों ने कंबल की क्वालिटी के साथ समझौता किया है। भाजपा की रघुवर सरकार में उपलब्ध कराए गए कंबल व हेमंत सरकार की ओर से उपलब्ध कराए गए कंबल की गुणवत्ता में तुलना किया जा सकता है। वर्तमान सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबल को देख ऐसा प्रतीत होता है कि कंबल की पहली धुलाई के बाद इसका उपयोग गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद गर्मी के मौसम में भी कर सकेंगे राज्य सरकार ठंड से बचाव के नाम पर गरीबों को एक प्रकार से सामान्य चादर उपलब्ध करा रही है। सरकार की मंशा यही है कि इस कंबल से गरीब ठंड के मौसम के बाद गर्मी व बारिश भी गुजार लें। सवाल यह नहीं है कि गरीबों को किस सरकार ने क्या दिया ? सवाल यह है कि गरीबों के नाम पर घटिया कंबल की आपूर्ति कर करोड़ों रुपए का घोटाला किया जा रहा है। हेमंत सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ा होने का ढिंढोरा पिट रही है और इसी सरकार में प्रमुख पदों पर बैठे अधिकारी भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं।

मैं राज्य सरकार से मांग करती हूं कि महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबल की गुणवत्ता की जांच कराई जाए। राज्य सरकार की ओर से कंबल की खरीदारी के लिए टेंडर प्रक्रिया में किए गए प्रावधानों को सार्वजनिक किया जाए। साथ ही कंबल की आपूर्ति करने वाले चयनित एजेंसी एवं टेंडर प्रक्रिया में शामिल विभागीय अधिकारियों पर भी उचित कार्रवाई की जाए।

रांची नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत लगभग 75 लाख रुपए की लागत राशि से कुल 8 पार्को पर ओपन जिम लगाया जा रहा है राज्यसभा संसद सह केंद्रीय मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी जी के सौजन्य से किया जा रहा है पिछले दिनों मेयर ने दिल्ली स्थित उनके आवास पर जाकर रांची नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत पार्कों में ओपन जिम लगाने हेतु श्री नकवी जी से फंड की मांग की थी जो आज रांची नगर निगम के पार्कों में लगभग लगकर तैयार हो चुका है। जिसका उद्घाटन जल्द ही राज्यसभा सांसद श्री नकवी जी के कर कमलों के द्वारा किया जाएगा। इस संबंध में नकवी जी बात की जा रही है जनवरी में किसी भी दिन उपयुक्त समझेंगे उनके उपयुक्त तिथि के अनुसार ही उद्घाटन किया जाएगा।

मेयर ने यह भी बताया कि वे स्वयं ही सभी पार्कों का निरीक्षण कर पार्को में कहां लगना है क्या करना है यह सारी चीजों का जायजा लेते हुए लागत राशि तैयार किया गया था उसी निमित्त फंड की मांग की गई थी नकवी जी के द्वारा कुल राशि- 1 करोड़ 63 लाख उपलब्ध कराया गया है। शेष राशि का भी पार्कों में अन्य निमार्ण कार्य किया जाएगा। साथ ही निगम के अधिकारियों व इंजीनियरों के लापरवाही के कारण शिलान्यास नहीं किया जा सका। अधिकारियों को हिदायत दे दी गई है आगे से इस प्रकार का लापरवाही ना किया जाए अन्यथा कार्रवाई की जाएगी यही कारण है कि समाचार पत्रों में वास्तविक चीजें नहीं छपी है।

Share via
Share via