बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार नें लगाया 15 मई तक लॉकडाउन.

बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार नें लगाया 15 मई तक लॉकडाउन.

Share
Link copied

पटना : बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए आखिर बिहार सरकार नें लॉकडाउन लगाने का फैसला करना पड़ा। बिहार में कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए सरकार ने 15 मई तक लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट करके कहा, ‘कल सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ चर्चा के बाद बिहार में फिलहाल 15 मई, 2021 तक लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया गया, इसके विस्तृत मार्गनिर्देशिका एवं अन्य गतिविधियों के संबंध में आज ही आपदा प्रबंधन समूह (Crisis management Group) को कार्रवाई करने हेतू निदेश दिया गया है’।

गौरतलब है कि बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेलगाम हो गई है। इसके साथ ही अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की कमी के कई मामले सामने आ चुके हैं. कोरोना संक्रमण की चैन तोड़ने के लिए बिहार सरकार पर लॉकडाउन लगाने का दबाव बढ़ रहा था। पटना हाई कोर्ट ने भी सरकार से पूछा था कि वह लॉकडाउन लगाएगी या हम फैसला लें। बिहार हाईकोर्ट ने कहा था कि अगर चार मई को कोई निर्णय नहीं आता है तो हम कड़े फैसले ले सकते हैं।

गौरतलब है कि बिहार में कोरोना पॉजिटिव केसेज की संख्या 5 लाख पार हो चुकी है. अब तक राज्य में 509047 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इनमें से 398558 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 107667 लोग अभी भी पॉजिटिव हैं। राज्य में अब तक कोरोना से 2821 लोगों की मौत हुई है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow