भारत vs न्यूजीलैंड 2nd T20I: अक्षर पटेल की चोट के बाद प्लेइंग-11 में बदलाव की संभावना, 2-0 की बढ़त बनाने को बेताब टीम इंडिया

भारत vs न्यूजीलैंड 2nd T20I: अक्षर पटेल की चोट के बाद प्लेइंग-11 में बदलाव की संभावना, 2-0 की बढ़त बनाने को बेताब टीम इंडिया

Share
Link copied

रायपुर : भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का दूसरा मुकाबला आज शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, रायपुर में खेला जाएगा। पहले मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 48 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की थी। अब सुर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस बढ़त को दोगुना करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

पहले टी20 में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 238 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसमें टीम की विस्फोटक बल्लेबाजी ने सभी को प्रभावित किया। न्यूजीलैंड की टीम इसके जवाब में महज 190 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले अपनी तैयारियों को और मजबूत कर लिया है।

हालांकि, पहले मैच में एक बड़ा झटका लगा जब उप-कप्तान अक्षर पटेल चोटिल हो गए। डैरिल मिशेल की एक जोरदार शॉट को रोकने के प्रयास में अक्षर की उंगली पर चोट लगी, जिससे खून बहने लगा और वे मैदान छोड़ने को मजबूर हुए। उनकी उंगली पर चोट गंभीर नहीं बताई जा रही है, लेकिन लगातार मैचों के बीच सिर्फ एक दिन का अंतर होने और टी20 वर्ल्ड कप नजदीक होने के कारण टीम मैनेजमेंट उन्हें आराम दे सकती है।

ऐसे में प्लेइंग-11 में बदलाव की संभावना मजबूत है। अक्षर पटेल की जगह कुलदीप यादव को शामिल किया जा सकता है, जो स्पिन विभाग को मजबूती देंगे। कुछ रिपोर्ट्स में हरशित राणा को भी जसप्रीत बुमराह की जगह या अन्य बदलाव के रूप में देखा जा रहा है, ताकि बुमराह का वर्कलोड मैनेज किया जा सके।

टीम इंडिया इस मैच को जीतकर न सिर्फ सीरीज में मजबूत स्थिति बनाना चाहेगी, बल्कि वर्ल्ड कप से पहले कॉम्बिनेशन को परफेक्ट करने का मौका भी तलाश रही है। न्यूजीलैंड भी वापसी की कोशिश में जुटेगी, लेकिन भारतीय बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग मजबूत दिख रहे हैं।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow