20210420 175235

सदर अस्पताल का निरीक्षण, उप विकास आयुक्त विशाल सागर ने किया निरीक्षण.

रांची : सदर अस्पताल रांची में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर जिला प्रशासन द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी कड़ी में आज उप विकास आयुक्त रांची विशाल सागर ने सदर अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान अस्पताल में प्रतिनियुक्त इंसीडेंट कमांडर और डॉक्टर भी उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लॉजिस्टिक्स की व्यवस्था की ली जानकारी
उप विकास आयुक्त रांची विशाल सागर ने कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए आवश्यक लॉजिस्टिक की जानकारी ली। मरीजों को उपलब्ध कराए जाने वाले ऑक्सीजन और ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता की जानकारी उन्होंने संबंधित पदाधिकारी से ली। उप विकास आयुक्त ने कहा कि मरीजों को ससमय इलाज एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराएं। डॉक्टरों एवं प्रतिनियुक्त अधिकारियों को इससे संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश उन्होंने दिए।

स्वास्थ्य कर्मियों को लगातार कोविड मरीजों की देखभाल करने का दिया निर्देश
उप विकास आयुक्त ने सभी फ्लोर पर जाकर स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यकतानुसार इलाजरत कोरोना संक्रमित मरीजों की देखभाल करने का निर्देश दिया है। तथा समय-समय पर उन्हें दवा देने तज इंजेक्शन लगाने का को कहा है।

इंसिडेंट कमांडर बेड की उपलब्धता स्वयं जांच करें
डीडीसी ने इंसिडेंट कमांडर को समय-समय पर बेड की उपलब्धता की जानकारी देने का निर्देश दिया है। जो भी मरीज इलाजरत है और उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है और होम आइसोलेशन के लायक हैं, कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार उन्हें होम आइसोलेशन में भेजने के कार्य को भी आवश्यकतानुसार करने का निर्देश दिया है। इससे जरूरतमंद सीरियस मरीजों को ऑक्सीजन बेड तथा आईसीयू बेड उपलब्ध कराने में सुविधा होगी।

Share via
Share via