IMG 20201228 WA0019

उग्रवादियों ने रोका पुल का काम, मुंशी की बाइक छीनी.

लातेहार, मो०अरबाज.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लातेहार/मनिका : प्रखंड के जूंगुर गांव के बिछियाबान्ध के पास हो रहे पुल निर्माण का कार्य को नवोदित एसजेएमपी के हथियारबंद उग्रवादियों ने रविवार को रुकवा दिया है। पुल निर्माण स्थल पर पहुंच कर काम बंद कराने की धमकी दी। उग्रवादियों ने काम करा रहे मुंशी सत्येंद्र यादव का स्पलेंडर बाइक को छीन लिया और गोली मारने की धमकी भी दी। उग्रवादियों ने एक हस्तलिखित पर्चा भी छोड़ा है। मुंशी ने बताया कि हथियार से लैस तीन उग्रवादी ने पुल निर्माण स्थल पर पहुंचकर काम बंद करा दिया। मिली जानकारी के अनुसार उग्रवादी बाइक से आए थे और हथियार चमकाते हुए काम कर रहे लोगों को भगा दिया। तीनों उग्रवादी हेलमेट पहन कर आए थे।

बताते चलें कि पुल निर्माण के संवेदक अजय चन्द्रवंशी बरवाडीह के रहने वाले हैं। उग्रवादियों ने धमकी दी कि बिना संगठन के आदेश का काम शुरू किया तो फौजी कार्रवाई की जाएगी। दहशत में काम कर रहे लोग वहां से भाग निकले। मुंशी ने मनिका थाना पहुंचकर घटना कि जानकारी दी। मनिका प्रखंड में नया उग्रवादी संगठन के रूप उपस्थिति दर्ज कराई है। समझा जा रहा है की लेवी के लिए यह धमकी दी गई है। इस संबंध में थाना प्रभारी सरज कुमार ने कहा कि यह उग्रवादी नहीं अपराधी गिरोह है। बहुत जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share via
Share via