दस-दस लाख के तीन ईनामी समेत छह नक्सली गिरफ्तार.

Share
Link copied

गिरिडीह, दिनेश.

गिरिडीह : दस-दस लाख के तीन ईनामी समेत छह नक्सली गिरफ्तार, दस लाख की ईनामी महिला नक्सली जया भी गिरफ्तार, एके 47 समेत कई हथियार बरामद, पीरटांड़ के जंगलों में सर्च अभियान के दौरान पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एसपी अमित रेणू ने दी जानकारी।

पुलिस को दस दस लाख के  इनामी तीन हार्डकोर सहित तीन अन्य नक्सलियों को पकड़ने में सफलता मिली है। इसकी जानकारी गिरिडीह एसपी अमित रेणु ने गिरिडीह पुलिस लाइन में एक प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि पीरटांड मधुबन और डुमरी में पुलिस बल और सीआरपीएफ के द्वारा निरंतर नक्सलियों के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान की जा रही थी इस दौरान सूचना मिल रही थी कि पीरटांड़ के बनासो जंगल और मंजीरा जंगल में कुछ माओवादियों की आने की सूचना है तथा कुछ तो कमांडर भी इस क्षेत्र में आने वाले हैं।

सूचना संपुष्टि के पश्चात पुलिस द्वारा प्लान तैयार किया गया और संयुक्त रूप से ऑपरेशन चलाया गया इस ऑपरेशन में नक्सलियों को हथियार के साथ आरेस्टिंग की गई है जिसमें प्रशांत मांझी जो जोनल कमिटी के सदस्य  है इनके ऊपर ₹10 का इनाम घोषित है दूसरा प्रभा दी  जो जोनल कमेटी के सदस्य हैं इनके ऊपर भी दस लाख रुपये का इनाम है। वही सुधीर किस्कु उर्फ सुलेमान हांसदा  जोनल कमेटी के सदस्य हैं इनके ऊपर भी  दस लाख रुपये का इनाम घोषित है, शामिल है। 

एसपी ने बताया कि इन नक्सलियों के साथ साथ तीन अन्य छोटे नक्सलियों को भी पकड़ा गया है जिसमें रंजीत टूडू ,छोटेलाल हांसदा, उज्जवल गंजू शामिल है। बताया कि इन गिरफ्तार नक्सलियों के इशारे से गिरिडीह में एक एके-47 , दो मैगजीन 72 जिंदा गोली वर्दी एवं अन्यआपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है तथा इन्हीं की निशानदेही पर दुमका से एक m60 राइफल एसएलआर राइफल, जिलेटिन 1030 सहित अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है।

एसपी ने बताया कि इन सभी गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ गिरिडीह में कई मामले दर्ज है। गिरफ्तार नक्सलियों को इनको ख्यात नक्सलियों को गिरफ्तार करने में पुलिस और सीआरपीएफ के जिन लोगों ने भरपूर सहयोग किया है उन लोगों के बीच झारखंड सरकार द्वारा इनके इनाम दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही पीरटांड़ और डुमरी तथा खुखरा में छिपे अन्य  नक्सली भी पुलिस के हत्थे चढ़ेगे जिसके खिलाफ पुलिस अभियान धारदार रुप से चला रही है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow