कोरोना जाँच हेतु जिला प्रशासन द्वारा सघन अभियान आज से शुरू.
Giridih, Dinesh .
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गिरिडीह : उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी के द्वारा उप नगर आयुक्त, नगर निगम, सिविल सर्जन एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार को देखते हुए व बचाव एवं रोकथाम हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 सघन जांच दिनांक 28.10.20 से 30.10.20 तक सैंपल टेस्टिंग ड्राइव का आयोजन जिले में किया जाना है। कोविड-19 सघन जांच का मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा संख्या में व्यक्तियों की जांच करते हुए सैंपल संग्रहण करना है। इस सघन जांच हेतु प्रखंडवार लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अलावा उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूजा पंडालों के आस पास वाले इलाकों में विशेष रुप से जांच अभियान चलाया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में टेस्टिंग किया जा सकें।
कोविड-19 जांच में प्रखंडवार लक्ष्य गांवा RTPCR 400 एवं एंटीजन 400, तिसरी RTPCR 400 एवं एंटीजन 400, धनवार RTPCR 600 एवं एंटीजन 600, बिरनी RTPCR 600 एवं एंटीजन 600, बगोदर RTPCR 300 एवं एंटीजन 300, सरिया RTPCR 300 एवं एंटीजन 300, देवरी RTPCR 600 एवं एंटीजन 600, जमुआ RTPCR 600 एवं एंटीजन 600, बेंगाबाद RTPCR 350 एवं एंटीजन 400, गांडेय RTPCR 350 एवं एंटीजन 400, गिरिडीह RTPCR 300 एवं एंटीजन 500, पीरटांड़ RTPCR 350 एवं एंटीजन 400 तथा डुमरी RTPCR 600 एवं एंटीजन 600 टेस्टिंग ड्राइव का लक्ष्य है। कोविड-19 जांच हेतु जिले का RTPCR लक्ष्य 5750 एवं एंटीजन लक्ष्य 61,00 है।
उपायुक्त ने कहा कि वैसे सभी कंटेंनमेंट जोन एवं हॉटस्पॉट जहां अधिक संख्या में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, वहां जांच करना सुनिश्चित करें। साथ ही विगत 2 सप्ताह में संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हुए सभी प्राइमरी एवं सेकेंडरी व्यक्ति तथा घनी आबादी वाले क्षेत्र, ऐसे क्षेत्र जहां व्यक्तियों के द्वारा सामुदायिक शौचालय का प्रयोग नहीं किया जाता है तथा सभी हाट बाजार, फल एवं सब्जी मंडी सहित उपरोक्त सभी स्थलों के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर भी स्पेशल कैंप का आयोजन कर स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा आवश्यकतानुसार जांच किया जाए। इसके अलावा शिविर स्थलों का चयन कर आज उत्तरदायी पदाधिकारी उप नगर आयुक्त, कार्यपालक पदाधिकारी एवं संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा क्षेत्रीय चिकित्सा पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए सिविल सर्जन, गिरिडीह को उपलब्ध कराया जाएगा। सिविल सर्जन गिरिडीह द्वारा संबंधित पदाधिकारियों से चयनित स्थलों की सूची प्राप्त करते हुए जांच दल प्रत्येक जांच दल में कम से कम 2 एवं अधिकतम 3 कर्मी का गठन करना सुनिश्चित करेंगे। एवं ततसंबंधी प्रतिवेदन संबंधित पदाधिकारियों के साथ विभाग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

















