अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 10 को अम्बेडकर पार्क डकरा में मनेगा.
मैकलुस्कीगंज : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस अब 10 मार्च को अम्बेडकर पार्क डकरा में मनाया जाएगा। यह निर्णय शुक्रवार को डकरा अम्बेडकर पार्क में आयोजित एससी एसटी ओबीसी एकता मंच महिला समिति की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता इंदिरा देवी तुरी ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 मार्च को डकरा दुर्गा मंडप क्लब में होने वाला महिला दिवस कार्यक्रम अब अम्बेडकर पार्क में मनेगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए एक कमिटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष इंदिरा देवी, सचिव मानसी देवी एवं कोषाध्यक्ष अमरीका देवी को बनाया गया है। वही कार्यकारिणी सदस्यो में देवंती देवी, सावित्री देवी, जमनी देवी, नगमा खातून, गायत्री देवी, कुमारी देवी, निशा देवी, गीता देवी, पुष्पा देवी, रजनी देवी, शोभा देवी, वीना देवी, मीना देवी, अनिता देवी, अंजू देवी, अफसाना खातून, सिन्नी समाड, मैमून खातून, धानो देवी, सोनी देवी, राधा देवी को शामिल किया गया है।
खलारी, मो मुमताज़

















