IPhone theft case in Ranchi: Accused arrested, mobile phone recovered

रांची में आईफोन चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

IPhone theft case in Ranchi: Accused arrested, mobile phone recovered
IPhone theft case in Ranchi: Accused arrested, mobile phone recovered

रांची: राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में आईफोन चोरी मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से चोरी गया आईफोन भी बरामद कर लिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के अनुसार सरई टांड़ न्यू एरिया, मोराबादी निवासी पवन कुमार ने लालपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि 30 मई 2026 की रात करीब 11:50 बजे उनकी दुकान से एक आईफोन 14 चोरी हो गया। शिकायत के आधार पर लालपुर थाना में कांड संख्या 108/26, दिनांक 1 जून 2026 को धारा 305(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले के अनुसंधान और छापेमारी के दौरान पुलिस ने अप्राथमिकी अभियुक्त सोनु लोहरा उर्फ सोनु डैंडरफ को गिरफ्तार किया। आरोपी लोहराकोचा खेतपार, थाना लालपुर का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया आईफोन 14 बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी पड़ताल की जा रही है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now