अगले 3 दिनों तक हो सकती है बारिश, फिर बदला मौसम का मिजाज.
वेलेंटाइन डे के मौके पर आज मौसम खुशगवार बना रहेगा। हालांकि साेमवार से अगले तीन दिनों तक बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान में तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में बसंत पंचमी के अवसर पर आसमान में बादल रहने के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 16 से 17 फरवरी के बीच बारिश हो सकती है। धूल भरी हवाएं चल सकती हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मौसम में बदलाव की शुरुआत सोमवार से हो सकती है। पिछले 24 घंटे में शहर का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है। हवा में आद्रर्ता की मात्रा अधिकतम 53 फीसद तथा न्यूनतम 31 फीसद दर्ज की गई है। रविवार को आसमान साफ रहने का अनुमान है। युवाओं की ओर से आज वैलेंटाइन का पर्व मनाया जा रहा है। इस दौरान मौसम मेहरबान रहने की उम्मीद है।

















