Jamshedpur : खोया मोबाइल लौटाकर पुलिस ने थैंक्स बटोरा
Jamshedpur : जमशेदपुर पुलीस ने 285 लोगों को उनके खोया हुआ मोबाइल वापस लौटाया. खोया हुआ मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और सभी ने पुलिस के इस नेक कार्य के लिए धन्यवाद दिया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि 10 महीने में यह छठी बार है, जब पुलिस द्वारा कैंप लगाकर लोगों का खोया हुआ मोबाइल वापस किया गया है. साथ ही उन्होंने लोगों से कहा है कि किसी का मोबाइल गुम हो गया है या फिर किसी आपराधिक घटना में छिन गया हो तो इसकी सूचना जमशेदपुर पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर दीजिए. इसके बाद पुलिस की टेक्निकल सेल के पदाधिकारी वैसे मोबाइल को बरामद करेंगे और फिर आपको आपका खोया हुआ मोबाइल मिल जाएगा.

















