mallika

Jamshedpur News:-100 मोदी या 100 शाह आ जाएं, 2024 में बनेगी कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार’ मल्लिकार्जुन खरगे का दावा

Jamshedpur News

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Drishti  Now  Ranchi

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी की सरकार बनने का दावा किया है। नगालैंड में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि 2024 में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनेगी। कांग्रेस ही सरकार का नेतृत्व करेगी।

कांग्रेस गठबंधन की बनेगी सरकार

खरगे ने इस दौरान पीएम मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2024 में देश की जनता पीएम मोदी को सबक सिखाएगी। कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार बनेगी। उन्होंने कहा, “गठबंधन सरकार केंद्र में आएगी और कांग्रेस इसका नेतृत्व करेगी।” उन्होंने कहा कि अन्य दलों के साथ बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि हम लोकतंत्र और संविधान का पालन करेंगे, चाहे 100 मोदी या फिर 100 शाह आ जाए|

भाजपा ने नगालैंड को लूटा

इससे पहले, खरगे ने एक रैली करते हुए भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगियों ने नगालैंड को लूटा है। उन्होंने कहा, “बीते 20 सालों में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) और बीजेपी ने नगालैंड को लूटा है। अब समय आ गया है कि लोगों को न्याय मिले और ऐसी सरकार हो जो लोगों के लिए काम करे।”

खरगे ने आगे कहा कि भाजपा की राजनीति का उद्देश्य नागाओं की स्वदेशी और अनूठी संस्कृति को नष्ट करना है। नगालैंड के लोगों को नगालैंड की संस्कृति और ध्रुवीकरण और नफरत की राजनीति पर इस हमले के खिलाफ खड़ा होना चाहिए।

नगालैंड में 27 फरवरी को चुनाव

बता दें कि 60 सदस्यों वाले नगालैंड में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव होगा। वोटों की गिनती दो मार्च को होगी। कांग्रेस उम्मीदवार द्वारा नाम वापस लेने के बाद भाजपा उम्मीदवार की निर्विरोध जीत हो गई है। इस तरह भाजपा चुनाव से पहले ही अपना खाता खोल चुकी है।

 

Share via
Share via