पश्चिमी सिंहभूम: अंधविश्वास में महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
नीरज तिवारी
कुमारडुंगी (पश्चिमी सिंहभूम): झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के खंडकोरी गांव में अंधविश्वास के चलते एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। डायन-बिसाही के शक में महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना का विवरण
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका शुरू गोप अपने घर पर दो छोटे बच्चों के साथ अकेली थीं, जबकि उनके पति देवेंद्र गोप ओडिशा में एक पारिवारिक कार्यक्रम में गए थे। गांव के ही पुंडवा उर्फ चोके सिंकु नामक व्यक्ति को अंधविश्वास था कि उसकी बेटी और भाई की खराब सेहत के पीछे शुरू गोप का हाथ है।
आरोपी ने महिला को हड़िया पिलाने के बहाने घर से बाहर बुलाया और गांव के पास तानीबुरु क्षेत्र की झाड़ियों में ले गया। वहां धारदार हथियार से गला रेतकर उसने महिला की हत्या कर दी।
घटना की जानकारी तब हुई जब देवेंद्र गोप घर लौटे और पत्नी को न पाकर खोजबीन शुरू की। ग्रामीणों की मदद से शव को झाड़ियों में बरामद किया गया। कुमारडुंगी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की और संदेह के आधार पर चोके सिंकु को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।
इसे भी पढ़े :

रांची समेत पूरे झारखंड में आज गर्मी का प्रकोप, दोपहर बाद आंशिक बादल और गरज-चमक की संभावना
रांची : झारखंड की राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में आज मौसम मुख्य रूप से गर्म और आंशिक रूप से बादल छाए…
चाईबासा पुलिस की कामयाबी: अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 20 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए गए एक विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने…

रांची में देर रात पुलिस का बड़ा अपराध-रोधी अभियान, 15 से अधिक स्थानों पर सघन चेकिंग
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के औचक निरीक्षण के बाद से रांची पुलिस सतर्क हो गयी है। राजधानी रांची में अपराध नियंत्रण…
जेएसएलपीएस के सीईओ अनन्य मित्तल ने किया हनी माइग्रेशन सेंटर का निरीक्षण, शहद व्यवसाय के विस्तार पर दिया जोर
रांची : झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी (जेएसएलपीएस) के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (सीईओ) अनन्य मित्तल ने सोमवार को रांची जिले के नगड़ी…

चतरा में खनन विभाग पर लगे गंभीर आरोप: एक कारोबारी के वायरल वीडियो में फर्जी चालान से 18 करोड़ के राजस्व गबन का दावा
चतरा: झारखंड के चतरा जिले में खनन विभाग इन दिनों गंभीर आरोपों के घेरे में है। एक स्थानीय पत्थर कारोबारी द्वारा जिला…


















