JSLPS CEO Ananya Mittal inspected the Honey Migration Centre and stressed on expanding the honey business.

जेएसएलपीएस के सीईओ अनन्य मित्तल ने किया हनी माइग्रेशन सेंटर का निरीक्षण, शहद व्यवसाय के विस्तार पर दिया जोर

Share
Link copied
JSLPS CEO Ananya Mittal inspected the Honey Migration Centre and stressed on expanding the honey business.
JSLPS CEO Ananya Mittal inspected the Honey Migration Centre and stressed on expanding the honey business.

रांची : झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी (जेएसएलपीएस) के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (सीईओ) अनन्य मित्तल ने सोमवार को रांची जिले के नगड़ी एवं इटकी प्रखंड में संचालित हनी वैल्यू चेन परियोजना के तहत स्थापित हनी माइग्रेशन सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मधुमक्खी पालन और शहद उत्पादन से जुड़ी गतिविधियों का जायजा लिया तथा ग्रामीण महिलाओं द्वारा संचालित आजीविका मॉडल की सराहना की।

निरीक्षण के दौरान सीईओ ने झारखंड मधु आजीविका फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (एफपीसी) से जुड़ी मधु पालक दीदियों से संवाद कर मधुमक्खी पालन, शहद उत्पादन और विपणन संबंधी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने शहद की पैकेजिंग व्यवस्था और हनी बॉक्स का अवलोकन करते हुए उत्पाद की गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष बल दिया।

अनन्य मित्तल ने कहा कि हनी वैल्यू चेन परियोजना ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मधुमक्खी पालन और शहद उत्पादन से महिलाओं को रोजगार एवं अतिरिक्त आय के अवसर मिल रहे हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।

उन्होंने कहा कि झारखंड में उत्पादित शहद को अन्य राज्यों के बाजारों तक पहुंचाने और इस व्यवसाय का विस्तार करने के लिए योजनाबद्ध प्रयास किए जाने चाहिए। इससे अधिक से अधिक ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और राज्य में शहद उत्पादन का दायरा भी बढ़ेगा।

इस अवसर पर हनी वैल्यू चेन परियोजना के एसपीएम संजय दास, डीपीएम रांची अभिषेक चांद, डीएम एंटरप्राइज, डीएम एसएमआईबी, नगड़ी एवं इटकी प्रखंड के बीपीएम, प्रखंड स्तरीय टीम, एफपीसी के निदेशक मंडल के सदस्य, मधु पालक दीदियां तथा अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।