jdu

JDU News:-बीजेपी ने कहा-शराब से लोग मर रहे, अपराधी बेखौफ हैं; उन्हें इंसान ही रहने दीजिए

JDU News

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Drishti  Now  Ranchi

बिहार सरकार की परिवहन मंत्री शिला मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तुलना देवता से की है। मंत्री का कहना है कि मुख्यमंत्री जी ने महिलाओं के लिए जो काम किए हैं वो उनके लिए देवता जैसे हैं। नीतीश कुमार जी का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। बीजेपी ने मंत्री के बयान पर कहा है कि शराब से मौतें हो रही हैं। अपराधी हत्याएं कर रहे हैं। उन्हें इंसान ही रहने दीजिए भगवान मत बनाइए। तुलना ही करना है तो यमराज से कर सकते हैं।

मंत्री शीला मंडल ने कहा कि विपक्ष हर बात पर सवाल उठाएगा ही। भाजपा के लोग सिर्फ जनता को ठगने का काम कर रहे हैं और पूरे देश में सांप्रदायिक और जातीय तनाव फैलाने का एजेंडा चला रहे हैं।

भाजपा किसी तरह से सत्ता में आने के लिए बेचैन और परेशान है। उनकी इसी कोशिश में जो बाधा और व्यवधान बन खड़े हैं। उनका कोई भी काम उन्हें अच्छा कैसे लगेगा। दूसरी ओर हमारे नेता मुख्यमंत्री का विश्वास जनता के लिए काम करने पर रहता है, वो जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार तत्पर रहते हैं।

हमारे नेता किसी के साथ भेदभाव नहीं करते

मंत्री शीला मंडल ने कहा कि हमारे नेता किसी के साथ भेदभाव नहीं करते। उनके द्वारा चलाई गई अनगिनत योजनाएं पूरे देश में एक मिसाल बन चुकी हैं, जिनका अनुसरण केंद्र व अन्य राज्य की सरकारें भी करती हैं। बिहार में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के फलस्वरूप आज प्रदेश की महिलाएं उन्हें देवता मानने लगी हैं।

बच्चियों में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए किये गये प्रयास का परिणाम सबके सामने है। महिलाओं को नौकरी में, पंचायती राज एवं नगर निकायों में आरक्षण देकर उनके सपनों को पंख देने का काम किया है। शराबबंदी एवं स्वयं सहायता समूह से उनके जीवन गुणात्मक परिवर्तन आया है।

शराबबंदी के नाम पर गरीब लोगों को जेल भेजा

मंत्री के इस बयान पर बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भगवान नहीं इंसान रहने दीजिए। शराबबंदी के नाम पर गरीब लोगों को जेल में ठूंसा गया है। जहरीली शराब से ना जाने कितने बच्चे अनाथ हुए हैं और कितनी महिलाएं विधवा हुई।

बालू और दारू के नाम पर गरीबों का दोहन हो रहा है। पुलिसिया जुल्म के शिकार हो रहे हैं। जिस तरह से अपराध बढ़ा है, जिस तरह से रोज धांय-धांय और ठांय-ठांय हो रहा है लोग मारे जा रहे हैं। अब नीतीश कुमार को भगवान नहीं यमराज कहा जा सकता है।

Share via
Share via