झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो बारबाडोस में 68वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे

Share
Link copied

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो बारबाडोस में 68वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे

झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष एवं राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) झारखंड शाखा के सभापति रबीन्द्रनाथ महतो 68वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन (Commonwealth Parliamentary Conference) में भाग लेने के लिए बारबाडोस पहुंच चुके हैं। उनके साथ झारखंड विधानसभा के सदस्य नवीन जयसवाल भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं।

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो बारबाडोस में 68वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे

यह सम्मेलन 05 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2025 तक बारबाडोस के ब्रिजटाउन में आयोजित हो रहा है। सम्मेलन का मुख्य थीम ‘The Commonwealth: A Global Partner’ है, जो वैश्विक लोकतंत्र संकट, तकनीकी परिवर्तन, जलवायु परिवर्तन, सामाजिक असमानताओं जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों के साथ-साथ संसदीय विषयों पर केंद्रित है। सम्मेलन का उद्घाटन समारोह हो चुका है, और विभिन्न सत्रों में इन विषयों पर गहन चर्चा होगी।

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो बारबाडोस में 68वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे

सम्मेलन के दौरान आयोजित कार्यशालाओं में रबीन्द्रनाथ महतो भी अपने विचार रखेंगे और झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह सम्मेलन वैश्विक संसदीय मंच पर विचार-विमर्श और सहयोग को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो बारबाडोस में 68वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow