रामगढ़ में ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी, लाखों के गहने लेकर चोर फरार

रामगढ़ में ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी, लाखों के गहने लेकर चोर फरार

Share
Link copied

रामगढ़ में ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी, लाखों के गहने लेकर चोर फरार

रामगढ़: बरकाकाना थाना क्षेत्र के भुरकुंडा मुख्य मार्ग पर स्टेशन मोड़ के पास स्थित संगीता ज्वेलर्स में चोरों ने बड़ी सेंधमारी को अंजाम दिया। चोर ने दुकान की सीलिंग तोड़कर प्रवेश किया और लगभग एक से डेढ़ लाख रुपये की कीमत के सोने-चांदी के गहने चुराकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही दुकान मालिक ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया।

रामगढ़ में ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी, लाखों के गहने लेकर चोर फरार

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि चोर ने चोरी से पहले दुकान के सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए थे, जिसके कारण वारदात कैमरे में कैद नहीं हो सकी। पुलिस अब आसपास के अन्य सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोर की तलाश में जुट गई है।

रामगढ़ में ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी, लाखों के गहने लेकर चोर फरार

बरकाकाना थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। स्थानीय व्यापारियों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है और वे पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

रामगढ़ में ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी, लाखों के गहने लेकर चोर फरार

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow