IMG 20250327 WA0025

BJP नेता अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में झारखंड बंद, कई संगठनों ने किया समर्थन।

BJP नेता अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में रांची बंद, कई संगठनों ने किया समर्थन।

IMG 20250327 WA0019
Jharkhand bandh in protest against the murder of BJP leader Anil Tiger, many organizations supported

रांची : बीजेपी नेता अनिल महतो की हत्या के विरोध में गुरुवार को बीजेपी ने रांची बंद बुलाया है, वहीं कई संगठनों ने झारखंड बंद का आह्वान किया है। बीजेपी ने आम जनता और व्यापारियों से इस बंद का समर्थन करने की अपील की है। इसके अलावा आजसू, जदयू और जेएलएकेम ने भी बंद का समर्थन किया है।

*हत्या को लेकर पुलिस-प्रशासन पर लापरवाही का आरोप*

जेएलएकेम के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि अनिल महतो की हत्या प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि कुछ दिन पहले सोनू मुंडा की भी हत्या हुई थी, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं।

*कुड़मी/कुर्मी समाज ने भी बुलाया झारखंड बंद*

कुड़मी/कुर्मी समाज ने भी 24 घंटे के झारखंड बंद की घोषणा की है। समाज के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार ने कहा कि यह बंद सुबह 6 बजे से प्रभावी होगा, हालांकि अति आवश्यक सेवाओं को इससे मुक्त रखा गया है। उन्होंने मांग की कि हत्या के दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via