झारखंड के मंत्री योगेन्द्र प्रसाद की तबीयत बिगड़ी, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने की मुलाकात

झारखंड के मंत्री योगेन्द्र प्रसाद की तबीयत बिगड़ी, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने की मुलाकात

झारखंड के मंत्री योगेन्द्र प्रसाद की तबीयत बिगड़ी, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने की मुलाकात

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची, 15 मई : झारखंड सरकार के उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेन्द्र प्रसाद की गुरुवार सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई। जानकारी के अनुसार, उन्हें सीने में दर्द और अत्यधिक पसीना आने की शिकायत के बाद तत्काल रांची के धुर्वा स्थित पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जाना हाल
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गुरुवार को रांची के स्मार्ट सिटी स्थित योगेन्द्र प्रसाद के आवास पर पहुंचकर उनका कुशल क्षेम जाना। उन्होंने मंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

झारखंड के मंत्री योगेन्द्र प्रसाद की तबीयत बिगड़ी, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने की मुलाकात

सीएम सोरेन ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, “राज्य सरकार में साथी मंत्री भाई योगेन्द्र प्रसाद जी की आज सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई थी, जिसके पश्चात उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। साथी मंत्री जी के आवास पहुंचकर उनका कुशल क्षेम जाना। मरांग बुरु योगेंद्र जी को शीघ्र स्वस्थ करें, यही कामना करता हूँ।”

अन्य नेताओं ने भी की मुलाकात
योगेन्द्र प्रसाद के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए कई अन्य नेता और सहयोगी भी अस्पताल पहुंचे। झारखंड सरकार की मंत्री सुदिव्या कुमार ने पारस अस्पताल में योगेन्द्र प्रसाद से मुलाकात की
इसी तरह, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने भी अस्पताल पहुंचकर योगेन्द्र प्रसाद से मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

योगेन्द्र प्रसाद ने अपने स्वास्थ्य के प्रति चिंता जताने और समर्थन देने के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री हेमंत सोरेन जी का हार्दिक आभार, जिन्होंने आज रांची स्थित हमारे आवास पर पहुँचकर मेरा कुशलक्षेम जाना। उनके स्नेह, सहयोग और मार्गदर्शन से हमें सदैव ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है।”
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और अन्य नेताओं द्वारा योगेन्द्र प्रसाद के प्रति दिखाई गई संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि सरकार अपने सहयोगियों के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now