IMG 20210308 WA0077

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा, महिला मोर्चा के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया.

राँची : आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा महिला मोर्चा की केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ.महुआ माजी के द्वारा एवं उनके नेतृत्व में पुरुलिया रोड रांची स्थित एसडीसी सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी उपस्थित हुए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री द्वारा दीप प्रज्वलित करके की गई। महिला मोर्चा केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ.महुआ माजी ने मुख्यमंत्री का स्वागत गुलदस्ता देकर और शॉल ओढ़ाकर किया और आधार वक्तव्य रखा। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण को लेकर सीएम हेमंत सोरेन नें अपनी योजनाओं के बारे में बात की। डॉ.महुआ माजी ने मुख्यमंत्री द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे कार्यों एवं योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। महिला शिक्षा, सुरक्षा, सम्मानजनक रोजगार आदि विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

झामुमो केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, जिला अध्यक्ष मुश्ताक आलम, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष आफताब आलम, बुद्धिजीवी मोर्चा के सागर वर्मा तथा रांची जिला कमेटी, युवा मोर्चा, छात्र मोर्चा के पदाधिकारीगणों ने महिलाओं को शुभकामना देते हुए अपना वक्तव्य रखा। कार्यक्रम में काफी संख्या में महिलाओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की।

कोरोना वॉरियर्स के रूप में काम करने वाले विभिन्न क्षेत्रों से आए महिला डॉक्टर, नर्स, पुलिसकर्मी, सिस्टर, समाजसेवियों को प्रतीकात्मक रूप से सम्मानित किया गया। साथ ही खेल के क्षेत्र में झारखंड का नाम रौशन करने वाले कई महिला खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रांची की कई महिला पार्षद उपस्थित रहीं। झामुमो रांची जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष चिंतामणि सांगा ने स्वागत भाषण दिया।

रांची महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष संध्या गुड़िया ने धन्यवाद ज्ञापन किया। पूर्व जिला अध्यक्ष सुशीला केरकेट्टा, रीना तिर्की, रांची सहित झारखंड के कई जिलों जैसे पश्चिमी सिंहभूम, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गोड्डा, सिमडेगा, खूंटी से आई झारखंड मुक्ति मोर्चा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षाएं तथा कई पदाधिकारीगण शामिल हुईं। सभी ने महिला मुद्दों पर अपना वक्तव्य रखा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रांची महिला मोर्चा की राधा हेंब्रोम, सुषमा बरदेवा, शांति, सुनीता, नीतू लिंडा, रुना शुक्ला, नयनतारा , उषा उरांव, लीना, रेखा मिश्रा, संध्या देवी, सालो देवी, आशा गुप्ता,निखिल की सक्रिय भूमिका रही, कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी जी ने किया।

Share via
Share via