झारखंड नगर निकाय चुनाव: आज शाम 5 बजे थम जाएगा प्रचार का शोर, केवल डोर-टू-डोर अनुमति; 23 फरवरी को होगा मतदान
रांची : झारखंड के 48 नगर निकायों में होने वाले चुनाव अब निर्णायक दौर में पहुंच चुके हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार, नगर निकाय चुनाव का प्रचार शनिवार (21 फरवरी) शाम 5 बजे पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। इसके बाद किसी भी प्रत्याशी या राजनीतिक दल को सार्वजनिक सभा, रैली या जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रचार के अंतिम चरण में प्रत्याशी केवल डोर-टू-डोर कैंपेन (घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क) कर सकेंगे। इससे चुनावी शोर-शराबे से राहत मिलेगी और मतदाताओं तक व्यक्तिगत स्तर पर संदेश पहुंचाने का आखिरी मौका बचेगा।
झारखंड में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान की तारीख 23 फरवरी 2026 (सोमवार) को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। मतदान राज्य के कुल 48 नगर निकाय (9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायतें) के लिए हो रहा है जो बैलेट पेपर के माध्यम से होगा, वहीं मतगणना 27 फरवरी 2026 को होगी।
चुनाव आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 22 फरवरी (रविवार) से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। सुरक्षा व्यवस्था को भी सख्त कर दिया गया है ताकि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष हो सके।
















