20250714 205842

झारखंड की टीम ने जीती 15वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला चैंपियनशिप 2025

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित 15वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2025 में झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में झारखंड ने ओड़िशा को हराकर खिताब जीता, जबकि ओड़िशा की टीम उपविजेता रही। हरियाणा की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के माननीय मंत्री श्री सुदिव्य कुमार और हॉकी इंडिया के महासचिव श्री भोलानाथ सिंह उपस्थित थे। दोनों ने विजेता, उपविजेता और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को ट्रॉफी प्रदान की तथा खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ने कहा, “आगामी हॉकी इंडिया लीग में झारखंड के नाम से महिला और पुरुष दोनों टीमें हिस्सा लेंगी। हॉकी इंडिया लीग में अधिक टीमों की भागीदारी से उभरते हुए खिलाड़ियों को अवसर मिलेगा, जिससे भारतीय हॉकी और मजबूत होगी।” उन्होंने यह भी बताया कि पिछले वर्ष हॉकी इंडिया लीग के सभी मैच रांची और राउरकेला में आयोजित किए गए थे।

Share via
Share via