20260314 122434

झारखंड विधानसभा में बीजेपी विधायकों का जोरदार हंगामा, नल-जल योजना में घोटाले का आरोप, हेमंत सरकार पर साधा निशाना

रांची : झारखंड विधानसभा परिसर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायकों ने हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। हाथों में भगवा रंग की तख्तियां थामे विधायकों ने नल-जल योजना को लेकर सरकार पर भारी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता पानी के लिए तरस रही है, लेकिन सरकार की ‘हर घर नल’ योजना केवल कागजों तक सीमित रह गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विधायकों ने आरोप लगाया कि घर-घर में नल कनेक्शन देने का वादा किया गया था, लेकिन धरातल पर स्थिति पूरी तरह विपरीत है। योजना में भारी वित्तीय अनियमितताएं और घोटाला हुआ है। बीजेपी विधायकों का कहना है कि ठेकेदारों ने फर्जी बैंक गारंटी के जरिए करोड़ों रुपये निकाल लिए, लेकिन काम नहीं किया गया। उन्होंने मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

प्रदर्शन के दौरान विधायकों ने जोर-जोर से नारे लगाए और सरकार के जल प्रबंधन में नाकामी को उजागर किया। बीजेपी ने सदन के भीतर भी इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाने और सरकार से जवाब मांगने की रणनीति बनाई है। बीजेपी विधायक ने कहा जनता पानी के लिए मोहताज है, जबकि सरकार ने योजना को लूट का जरिया बना दिया।

Share via
Share via