रांची सहित पूरे झारखंड में आज भी बारिश की संभावना, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

रांची सहित पूरे झारखंड में आज भी बारिश की संभावना, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

Share
Link copied

रांची सहित पूरे झारखंड में आज भी पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन, और बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के प्रभाव से राज्य में बारिश, तेज हवाएं, वज्रपात, और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मध्यम से भारी बारिश की संभावना है, खासकर दोपहर या शाम के समय बारिश के साथ गरज और वज्रपात हो सकता है।

झारखंड के अन्य हिस्सों की बात करें तो पूर्वी और दक्षिणी झारखंड (जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो): भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं पश्चिमी और उत्तरी झारखंड (पलामू, गढ़वा, हजारीबाग) में मध्यम बारिश, तेज हवाएं, और कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग आज पूरे राज्य के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow