20251005 084958

झारखंड में आज भारी बारिश और गरज-चमक के साथ तूफान की चेतावनी: IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

1

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : झारखंड के निवासियों के लिए आज का दिन मौसम की मार झेलने वाला हो सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य में भारी बारिश, गरज-चमक के साथ तूफान और बिजली चमकने की चेतावनी जारी की है। रांची सहित पूरे झारखंड में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है, जिसके कारण जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

RI Tikakaran Banner 6x4 02 page 001

राजधानी रांची में आज तापमान न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। सुबह से ही बादल छाए रहेंगे और दोपहर या शाम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक तथा तेज हवाओं का दौर चल सकता है। वर्षा की संभावना 90 प्रतिशत तक बताई जा रही है, जो भारी वर्षा के रूप में बदल सकती है। वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि तेज हवाओं से सड़कों पर जलभराव और फिसलन हो सकती है।

RI Tikakaran Banner 6x4 03 page 001

झारखंड के अन्य इलाकों की बात करें तो उत्तर-पूर्वी जिले जैसे साहिबगंज, पाकुड़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा जारी रह सकती है, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। IMD ने इन क्षेत्रों के लिए विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी है। मध्य और दक्षिणी जिले जैसे धनबाद, जमशेदपुर में गरज-चमक के साथ तूफानी हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलने की आशंका है। तापमान 24-28 डिग्री सेल्सियस के दायरे में रहेगा, लेकिन नमी अधिक होने से उमस भरी गर्मी महसूस होगी। वहीं पूर्वी और पश्चिमी जिले जैसे गोड्डा, गुमला में हल्की वर्षा के साथ बादल छाए रहेंगे, लेकिन बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा।

RI Tikakaran Banner 6x4 01 page 001

IMD के अनुसार बारिश मानसून के अवशेषों और निम्न दाब के क्षेत्र के कारण हो रहा है, जो पूर्वी और मध्य भारत में 5 से 6 अक्टूबर तक सक्रिय रहेगा।

Banner Hoarding

SNSP Meternal Poster page 001

Share via
Share via