20250503 090106

झारखंड के कई इलाकों में बारिश और वज्रपात के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रांची सहित पूरे झारखंड में आज मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के दक्षिणी और मध्य भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है। आंधी-तूफान और वज्रपात की भी आशंका है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तापमान की बात करें तो रांची का अधिकतम तापमान 33-36°C और न्यूनतम 20-22°C के आसपास रह सकता है। वहीं गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना। दोपहर या शाम को आंधी-तूफान के साथ बौछारें पड़ सकती हैं और तेज हवाएं चल सकती हैं।

झारखंड के देवघर, धनबाद, दुमका में अधिकतम तापमान 30-32°C, न्यूनतम 18-20°C दर्ज किया गया है, वहीं हल्की बारिश और गरज के साथ बादल छाए रह सकते हैं। पलामू, गढ़वा, लातेहार में अधिकतम तापमान 29-31°C, न्यूनतम 17-19°C दर्ज किया गया है, वहीं मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना। उत्तरी और मध्य झारखंड रांची, बोकारो, हजारीबाग में आंधी और वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है।

 

Share via
Send this to a friend