20260216 083240

झारखंड में आज गर्मी की शुरुआत, रांची सहित पूरे राज्य में धूप और बढ़ता पारा

रांची : झारखंड में फरवरी के अंतिम दिनों में मौसम ने अचानक करवट ली है। ठंड अब पीछे छूटती नजर आ रही है और दिन के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग और विभिन्न स्रोतों के अनुसार, आज पूरे राज्य में मुख्य रूप से साफ़ आसमान और धूप का दौर रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है, जबकि गर्मी का एहसास शुरू हो चुका है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो रांची में न्यूनतम तापमान 13-16 डिग्री सेल्सियस (सुबह के समय हल्की ठंडक या कोहरा संभव) और अधिकतम तापमान 29-30 डिग्री सेल्सियस (दोपहर में गर्मी महसूस होगी) उत्तर-पश्चिमी दिशा से 10-15 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।

झारखंड के अधिकांश जिलों में आज शुष्क और गर्म मौसम रहेगा। जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो में अधिकतम 30-33 डिग्री तक पहुंच सकता है। देवघर, पलामू, गढ़वा में 28-32 डिग्री के आसपास, धूप तेज रहेगा। खूंटी, गुमला, सिंहभूम में रांची जैसा ही मौसम रहेगा, तापमान 29-31 डिग्री तक रह सकता है। राज्य स्तर पर न्यूनतम तापमान 12-17 डिग्री और अधिकतम 25-34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्का कोहरा या धुंध देखी जा सकती है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ साफ़ हो जाएगा। अगले कुछ दिनों में तापमान और बढ़ने की उम्मीद है, जिससे गर्मी का असर और साफ़ होगा।

Share via
Share via