20260402 074504

रांची सहित पूरे झारखंड में आज का मौसम: मुख्य रूप से साफ और गर्म, बारिश या आंधी की कोई संभावना नहीं

रांची और पूरे झारखंड में आज मौसम मुख्यतः साफ रहेगा। दिन में तेज धूप के साथ गर्मी बढ़ने की संभावना है, जबकि रातें अपेक्षाकृत ठंडी रहेंगी। IMD और अन्य मौसम एजेंसियों के अनुसार, राज्य में बारिश या आंधी की कोई संभावना नहीं है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो रांची में अधिकतम तापमान 34-37°C और न्यूनतम तापमान 22-24°C रहेगा। आसमान मुख्यतः साफ रहेगा, दोपहर में हल्की धुंध की संभावना है। हवा पश्चिमी/उत्तर-पश्चिमी, 5-15 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी बारिश की की संभावना नहीं है।

झारखंड के अन्य इलाकों की बात करें तो जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो में अधिकत 36-39°C तक तापमान रहेगा, मुख्यतः साफ आसमान रहने वाला है। डाल्टनगंज, हजारीबाग थोड़ा ठंडा रहेगा। लेकिन फिर भी अधिकत तापमान 35°C के आसपास रहने की संभावना है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में सूखा और गर्म मौसम रहेगा। IMD के अनुसार अगले 2-3 दिनों तक भी यही स्थिति बनी रहेगी, हालांकि 4-5 अप्रैल से कुछ जगहों पर हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

मौसम विभाग ने सलाह दी है कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच धूप से बचें, खूब पानी पिएं। किसानों की सलाह दी गई है कि फसल की देखभाल करें, क्योंकि गर्मी बढ़ रही है। मौसम पूर्वानुमान में थोड़ा बदलाव संभव है। नवीनतम अपडेट के लिए IMD Ranchi की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप देखें।

Share via
Share via