रांची सहित पूरे झारखंड में आज मौसम रहेगा गर्म और शुष्क, तापमान 37 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना
रांची : झारखंड की राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में शुक्रवार को मौसम गर्म और शुष्क रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री के आसपास रहेगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आसमान साफ रहेगा, हालांकि दोपहर बाद कुछ इलाकों में हल्के बादल छा सकते हैं। हल्की बौछारों की भी संभावना है, लेकिन राज्यव्यापी वर्षा नहीं होगी। हवा की रफ्तार हल्की रहेगी, जो गर्मी को और बढ़ा सकती है।
झारखंड के अन्य हिस्सों के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में गर्मी का प्रकोप रहेगा। अधिकतम तापमान 36-39°C तक पहुंच सकता है। जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, रांची आदि शहरों में समान गर्म और सूखा मौसम रहेगा
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अप्रैल महीने में गर्मी तेजी से बढ़ रही है। लोगों को लू लगने का खतरा है, इसलिए दोपहर में अनावश्यक बाहर न निकलें। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान में थोड़ी-बहुत उतार-चढ़ाव संभव है, लेकिन कुल मिलाकर गर्मी बनी रहेगी।

















