20250412 092102

झारखंड के कई इलाकों में आज भी बारिश, तेज हवाएं, वज्रपात, और ओलावृष्टि की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन, और बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के प्रभाव से आज राज्य में बारिश, तेज हवाएं, वज्रपात, और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग ने 18 अप्रैल तक ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पंजाब किंग्स ने मुल्लांपुर में एक अविश्वसनीय जीत, KKR 16 रन से हारी

रांची में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, खासकर दोपहर या शाम के समय। कुछ इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। इस दौरान तेज हवाएं (10-15 किमी/घंटा) चल सकती हैं, और आंधी-तूफान की भी आशंका है।

JMM के संस्थापक बने शिबू सोरेन, केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन को बनाया।

झारखंड के दक्षिणी जिले (बोकारो, जामताड़ा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा) में अच्छी बारिश और वज्रपात की संभावना है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तरी और मध्य जिले (देवघर, धनबाद, दुमका, हजारीबाग) में हल्की बारिश और तेज हवाएं संभावित हैं। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 15-16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। पश्चिमी जिले (गढ़वा, पलामू, लातेहार) में बारिश के साथ ठंडी हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में कमी आएगी।

Share via
Share via