20250305 214536

झारखंड को मिलेगा नेता प्रतिपक्ष, BJP ने भूपेंद्र यादव और के लक्ष्मण नियुक्त किया पर्यवेक्षक

झारखंड को मिलेगा नेता प्रतिपक्ष, BJP ने भूपेंद्र यादव और के लक्ष्मण नियुक्त किया पर्यवेक्षक

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार के गठन के करीब तीन महीने बाद अब जल्द राज्य को नेता प्रतिपक्ष मिल जाएगा। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चुनने के लिए भूपेंद्र यादव और के लक्ष्मण को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के लिए नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक जल्द रांची आ सकते हैं।

IMG 20250305 WA0014

 

बता दें कि मौजूद समय में भूपेंद्र यादव केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में वन और पर्यावरण मंत्री हैं। वहीं डॉ के लक्ष्मण ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और सांसद भी हैं। इस संबंध में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बारे में जानकारी दी गई है।

झारखंड में विधानसभा का चुनाव संपन्न होने के साढ़े तीन महीने बाद भी बीजेपी की ओर से विधायक दल का नेता नहीं चुने जाने की वजह से नेता प्रतिपक्ष का पद अब तक रिक्त है। नेता प्रतिपक्ष का चयन नहीं होने की वजह से झारखंड में कई संवैधानिक पदों पर नियुक्तियां नहीं हो पा रहीं है। झारखंड विधानसभा चुनाव के बाद विधानसभा के 2 सत्र हो चुके हैं। बजट जैसे अहम सत्र में नेता प्रतिपक्ष को लेकर भाजपा की सदन में सत्ताधारी दलों ने खूब खिंचाई कर रही है।

Share via
Share via