WhatsApp Image 2020 12 16 at 19.18.39

जिला परिषद अध्यक्ष की अध्यक्षता में जिला परिषद की मासिक बैठक आहूत

वी के पांडेय / गढ़वा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आज दिनांक 16 दिसंबर 2020 को जिला परिषद अध्यक्ष की अध्यक्षता में जिला परिषद की मासिक बैठक आहूत की गई । बैठक के दौरान उक्त बैठक में 15वें वित्त आयोग के आवद्ध एवं अनावद्ध निधि से ली जाने वाली योजनाओं का अनुमोदन किया गया। जिस योजना का चयन जिला परिषद अध्यक्ष के द्वारा किया गया है। इस हेतु कई विषयों पर चर्चा करते हुए उप विकास आयुक्त ने बताया कि 15वें वित्त आयोग से होने वाली योजनाओं का ढाई लाख के अंदर है तो लाभुक समिति से कार्यान्वयन कराने निर्णय लिया गया। वहीं यदि ढाई लाख से अधिक की राशि हो तब निविदा के माध्यम से कार्यान्वयन कराने की बात कही गई । इसी के क्रम में जिला परिषद की आय के स्रोत की राशि से ऐसी योजना का निर्माण हो जिससे जिला परिषद के आय में मुनाफा हो इन बातों का ध्यान रखने की बात कही गई। जितने भी जिला परिषद की योजनाएं हैं उनका अनुमोदन बैठक में जिला परिषद के सदस्यों के द्वारा लिया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त गढ़वा ने बताया कि लाभुक समिति का चयन जिला परिषद सदस्य के द्वारा कराना सुनिश्चित किया जाएगा।
ऐसे कई योजनाओं पर पर चर्चा करते हुए उप विकास आयुक्त ने बताया कि वैसे सभी योजनाएं जो जारी हैं उन्हें जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाएगा।
बैठक में उप विकास आयुक्त गढ़वा एव जिला परिषद अध्यक्ष के अलावे जिले के सभी प्रमुख,जिला परिषद सदस्य और अधिकारी मौजूद थे।

Share via
Share via