कीमती लकड़ियों का चल रहा था काला बाजार।

दिनेश / गिरिडीह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डुमरी प्रखंड अंतर्गत रांगामाटी पंचायत के बरमसिया गांव में संचालित फर्नीचर दुकान के पीछे लकड़ी गोदाम में उप वन संरक्षक राजीव रंजन कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर बुधवार को 1 लाख रुपए से ऊपर की कीमती लकड़ी को जप्त कर डुमरी वन क्षेत्र कार्यालय ले आए। छापामारी के दौरान राजीव रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिल रही थी कि फर्नीचर दुकान के संचालक द्वारा अवैध रूप से लाखों रुपए की लकड़ी अपने गोदाम में जमा कर रखा है। इसे देखते हुए कार्रवाई की गई उन्होंने बताया कि जप्त की गई लकड़ी सखुआ, शीशम, आम, कटहल जैसे इमारती लकड़ी का अवैध रूप से कारोबार किया जा रहा है। जिसके तहत लकड़ी व्यवसायी पर मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा जायेगी खबर लिखे जाने तक किसी तरह का मामला दर्ज नहीं किया गया था। इस कार्रवाई से फर्नीचर दुकान के कारवार में लगे व्यवसायियों को हड़कंप मची हुई है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now