हाइवे पर लूटपाट के लिए पांच हजार में खरीदी हथियार, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Share
Link copied

अरुनीष सिंह / पलामू

पलामू पुलिस ने हाइवे पर लूटपाट करने वाले एक अपराधी को गिरफ्तार किया है, इसके पास से हथियार भी बरामद किया गया है. पुलिस हथियार के सप्लायर को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है.

पलामू: पुलिस ने चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर से एक देशी कट्टा और गोली के साथ फिरोज मियां को गिरफ्तार किया है. फिरोज मियां डालटनगंज गढ़वा रोड पर मंगरदाहा घाटी में हथियार के साथ खड़ा था, इसी क्रम में पुलिस ने छापेमारी कर फिरोज को गिरफ्तार किया. SDPO के विजयशंकर ने बताया कि फिरोज हाइवे पर लूटपाट करने के फिराक में था, इसी क्रम में पुलिस को जानकारी मिली जिसके बाद कार्रवाई की गई है. उन्होंने बताया कि अवैध हथियार के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है.

पांच हजार में खरीदी थी देसी कट्टा और गोली।

SDPO के विजयशंकर ने बताया कि फिरोज ने मंसूर नामक व्यक्ति से पांच हजार रुपये में हथियार खरीदा था। पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है कि मंसूर हथियार का तस्कर है या हथियार बनाता है. गिरफ्तार फिरोज डालटनगंज गढ़वा रोड पर दूकान का संचालन करता है। अभियान में इंस्पेक्टर राजीव रंजन शाही, थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा समेत कई पुलिस अधिकारी शामिल थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow