झामुमो रांची जिला समिति ने दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जलाभिषेक और फल-फूल वितरण
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) रांची जिला समिति ने आज सावन के पवित्र सोमवार के अवसर पर दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए रांची के पहाड़ी मंदिर में जलाभिषेक, फल-फूल और दूध वितरण का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता श्री विनोद कुमार पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर शिबू सोरेन के स्वास्थ्य के लिए मंगलकामना की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!विनोद कुमार पांडेय ने इस अवसर पर कहा कि आज सावन के सोमवार के दिन हम सभी यहाँ एकत्रित हुए हैं और भगवान शंकर का जलाभिषेक कर प्रार्थना की है कि हमारे आदरणीय गुरुजी शीघ्र स्वस्थ होकर लौटें और हमें व झारखंडवासियों को पहले की तरह उनका आशीर्वाद व स्नेह प्राप्त हो।
आयोजन में केंद्रीय सदस्य सह जिला संयोजक मंडली सदस्य पवन जेडीया, अश्विनी शर्मा, सोनू मुंडा, बीरू साहू, अरुण वर्मा, विक्की यादव, मृत्युंजय सिंह, शिवनंदन मिश्रा, प्रदीप मिर्धा, आशुतोष वर्मा, रोमा सरकार, अंकिता वर्मा, दीपक झा, विजय रविदास, निखिल, अवधेश यादव, हरीश महतो, राकेश, कुलदीपक कुमार, संतोष राणा, रवि कुमार, गौरव कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में दीपक झा, विक्की यादव और अन्य कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस दौरान चंद्रवंशी दुर्गा मंदिर ट्रस्ट, पहाड़ी मंदिर रांची ने जेएमएम महासचिव विनोद कुमार पांडेय को बुके और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। ट्रस्ट की ओर से बिंदुल वर्मा, अरुण वर्मा, सत्येंद्र वर्मा, आशुतोष वर्मा, आयुष राज वर्मा सहित अन्य सदस्यों ने अपने सामाजिक कार्यों की जानकारी दी और सरकार से हरसंभव सहायता का आग्रह किया।

















