JSSC CGL परीक्षा की गड़बड़ियों की जांच अविलंब CBI को सौंपे राज्य सरकार : बाबूलाल मरांडी
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा है। उन्होंने सीजीएल और जेएसएससी परीक्षा में बड़े पैमाने पर हुए भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई को अविलंब सौंपने की मांग की है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि झारखंड सीआईडी ने जेएसएससी सीजीएल मामले में गोड्डा और गिरिडीह जिले से करीब आठ कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। यदि यह सच है, तो यह स्पष्ट हो चुका है कि जेएसएससी सीजीएल में गड़बड़ी हुई है। साथ ही, यह भी स्पष्ट है कि इस बड़े फर्जीवाड़े में सरकार से जुड़े प्रभावशाली लोगों का हाथ हो सकता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शराब प्रेमियों के लिए बंपर ऑफर, बोतल नहीं, पेटियां खरीद रहे लोग
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि बड़ी मछलियों को बचाने के लिए छोटी मछलियों को बलि चढ़ाया जा रहा है। इन्होंने कहा कि सरकार को तुरंत सीजीएल परीक्षा रद्द कर एक उच्च स्तरीय जांच सीबीआई से करवानी चाहिए और इस घोटाले में शामिल सफेदपोशों को हिरासत में लेना चाहिए।

















