SSB के DG ने झारखंड DGP से की मुलाकात, नक्सल अभियान पर हुई चर्चा
झारखंड पुलिस मुख्यालय में SSB के DG अमित मोहन प्रसाद ने झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता से मुलाकात की। इस दौरान दोनों अधिकारियों के बीच झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए नक्सल विराधी रणनीतियों पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई है।

शराब प्रेमियों के लिए बंपर ऑफर, बोतल नहीं, पेटियां खरीद रहे लोग
दिल्ली के बाद अब नोएडा और हापुड़ में शराब की दुकानों पर गजब का ऑफर दिया जा रहा है। नोएडा और हापुड़…

JSSC CGL परीक्षा की गड़बड़ियों की जांच अविलंब CBI को सौंपे राज्य सरकार : बाबूलाल मरांडी
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा है। उन्होंने सीजीएल और जेएसएससी परीक्षा…
इस दौरान दोनों अधिकारियों ने हाल के दिनों में नक्स्ल विरोधी अभियानों में प्राप्त सफलताओं की समीक्षा करते हुए भविष्य में इन अभियानों को और तेज करने के उपायों पर विचार विमर्श किया। इस मौके पर दोनों अधिकारियों ने एक-दूसरे को स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित भी किया।
बता दें कि SSB के DG अमित मोहन प्रसाद की झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता के साथ यह शिष्टाचार मुलाकात थी। इस दौरान ADG अभियान संजय आनंदराव लाठकर, IG अभियान अमोल वेणुकांत होमकर, IG विशेष शाखा प्रभात कुमार, DIG झारखंड जगुआर इन्द्रजीत महथा, IG SSP मानवेंद्र सिंह समेत झारखंड पुलिस और SSB के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।


















