बिहार एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, आठ बड़े नक्सली गिरफ्तार

बिहार एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, आठ बड़े नक्सली गिरफ्तार

Share
Link copied

बिहार के अति नक्सल प्रभावित औरंगाबाद की पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा स्पेशल ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिली है। बिहार एसटीएफ की विशेष टीम और औरंगाबाद जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में JJMP) के आठ नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और अन्य सामान भी बरामद किए हैं।

औरंगाबाद के एसपी अम्बरीष राहुल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और एसटीएफ द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई। जिसमें नक्सली संगठन जेजेएमपी के आठ बड़े नक्सलियों को विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और अन्य चीजें बरामद की हैं।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow