जामपानी कैथोलिक चर्च में जुबली क्रूस प्रार्थना सभा: दिसूम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य के लिए विशेष प्रार्थना

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जामपानी कैथोलिक चर्च में जुबली वर्ष 2025 के शुभ अवसर पर पवित्र जुबली क्रूस को भव्य जुलूस के साथ भुकुमुंडा पल्ली से जामपानी पल्ली लाया गया। इस अवसर पर हजारों विश्वासियों, माता-पिता, भाई-बहनों ने भक्तिभाव के साथ भाग लिया।

सालाँगापोश विखारियत के डीन सह पल्ली पुरोहित फादर गबरीएल डूंग डूंग ने कहा कि 2025 कैथोलिक चर्च का जयंती वर्ष है, जिसे “आशा के तीर्थयात्री” थीम के तहत मनाया जा रहा है। सहायक पल्ली पुरोहित फादर संदीप कु खेस ने बताया कि यह विशेष वर्ष प्रत्येक 25 साल में आता है और इस बार प्रभु यीशु के जन्म की 2025वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना ने कहा कि इस जयंती वर्ष का मुख्य विषय “आशा के तीर्थयात्री” युद्ध, महामारी और जलवायु संकट जैसी वैश्विक चुनौतियों के बाद आशा और नवीनीकरण का संदेश देता है। इस अवसर पर झामुमो के मुख्य संरक्षक, झारखंड आंदोलन के अगुआ, पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिसूम गुरु श्री शिबू सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए विशेष प्रार्थना की गई। साथ ही विश्व की सुख-शांति और समृद्धि के लिए भी प्रार्थना हुई।

पवित्र क्रूस को जामपानी गिरजाघर में स्थापित किया गया है। इस अवसर पर फादर गबरीएल डूंग डूंग और फादर संदीप खेस के नेतृत्व में प्रार्थना सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में जामपानी पल्ली के हेड प्रचारक विलियम केरकेट्टा, उरसुलाइन कान्वेंट की सुपीरियर सिस्टर किरण एक्का, झामुमो केंद्रीय समिति के सदस्य नोवस केरकेट्टा, संजू डांग, जिला उपाध्यक्ष रितेश बड़ाइक, कोषाध्यक्ष राजेश टोप्पो, कैथोलिक सभा अध्यक्ष एडरियन कंडुलना, महिला संघ नेत्री शांति मिंज, युवा संघ अध्यक्ष अरविन्द सोरेंग, एडलीन टेटे सहित हजारों विश्वासी उपस्थित रहे।

Share via
Share via