IMG 20200917 WA0069

सतीश सिंह हत्याकांड का उद्भेदन

दृष्टि ब्यूरो

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद के चर्चित भाजपा नेता सतीश सिंह हत्याकांड मामले की धनबाद पुलिस ने आज उद्भेदन कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने शूटर बाबू राजा चंद्र प्रकाश सहित कुल 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास पुलिस ने एक देसी पिस्तौल, चार जिंदा गोली, एक मैगजीन, मोबाइल, पल्सर बाइक और होंडा शाइन मोटरसाइकिल बरामद किया है. पुलिस के अनुसार ये दोनों इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड और मुख्य साजिशकर्ता है.

गौरतलब है कि इस मामले में इससे पहले 4 सितंबर को बलियापुर से ही ललन कुमार दास उर्फ ललन दास को हथियार समेत गिरफ्तार किया गया था, इसके पास से हत्या में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल और कार बरामद की गई थी. फिलहाल पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के बाद ही पता चल पायेगा कि हत्या के पीछे वजह क्या थी.

 

Share via
Share via